UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं में पास होने के लिए लाने होंगे अंक? कम नंबर आए तो क्या होगा

UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अमर उजाला की वेबसाइटपर सबसे पहले अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट अगर आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं आता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। परीक्षा के बाद भी छात्रों के पास कई विकल्प होते हैं, जिनकी मदद से वे अपनी शैक्षणिक स्थिति सुधार सकते हैं। वर्ष 2026 में उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणाम का इंतजार 2.16 लाख से अधिक विद्यार्थियों को है। कक्षा 10 की परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक चलीं। कितने अंक वाले होंगे पास उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी होते हैं। यानी अगर किसी छात्र के कुल अंक 33% से कम हैं, तो उसे फेल माना जाएगा। इसके साथ ही बोर्ड छात्रों की कक्षा में उपस्थिति (attendance) को भी ध्यान में रखता है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि छात्र नियमित रूप से पढ़ाई में शामिल रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 24, 2026, 17:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Education National



UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं में पास होने के लिए लाने होंगे अंक? कम नंबर आए तो क्या होगा #Education #National #SubahSamachar