Chamba News: करवाल पंचायत का सर्वसम्मति से चयन

तेलका (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत करवाल का सर्वसम्मति से चयन कर लिया गया। पंचायत के लोगों ने भाईचारे, एकता और समझदारी का परिचय देते हुए बिना किसी विवाद के पंचायत प्रतिनिधियों का चयन किया। पूरी पंचायत के प्रतिनिधियों को सर्वसम्मति से चुने जाने से अब करवाल पंचायत 25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि की भी हकदार बन गई है। बोबी देवी को प्रधान और सुरेंद्र ठाकुर को उपप्रधान चुना गया। वहीं, विभिन्न वार्डों से वार्ड सदस्यों का भी चयन कर लिया गया। इनमें नगाली वार्ड से देवराज, संवार वार्ड से राम देवी, करवाल वार्ड से छांगी देवी, तोगा वार्ड से सोनू ठाकुर, टिक्कर वार्ड से नंद किशोर, कालवाह वार्ड से वीना देवी और बिहाली वार्ड से पूजा देवी शामिल हैं। नई पंचायत की टीम ने लोगों का विश्वास और सहयोग मिलने पर ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना रहेगा। ग्राम पंचायत करवाल के इस ऐतिहासिक और शांतिपूर्ण निर्णय की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि पंचायत की यह एकजुटता अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 15, 2026, 16:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: करवाल पंचायत का सर्वसम्मति से चयन #UnanimousSelectionOfKarwalPanchayat #SubahSamachar