Ujjain: खाना खाते समय हुई कहासुनी, नशे में धुत चाचा ने भतीजे के सिर पर फावड़े से किया वार; ले ली जान
उज्जैन के मुरलीपुरा में मजदूरी करने वाले युवक की जघन्य हत्या के मामले में महाकाल थाना पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के चाचा को गिरफ्तार किया है, जिसने फावड़े से हमला कर अपने भतीजे की हत्या करना कबूल किया है। पुलिस के अनुसार, मुरलीपुरा क्षेत्र में खून से सनी लाश मिलने की सूचना पर महाकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय मुकेश नायक के रूप में हुई, जो मजदूरी और भूसा भरने का काम करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी और वह क्षेत्र में अकेला रहता था। मृतक के शरीर और सिर पर फावड़े से हमले के गंभीर निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना महाकाल में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 175/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वारदात के बाद से फरार चल रहा था आरोपी घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला और जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था। पुलिस टीम ने आसपास के रहवासियों से गहन पूछताछ की। इसी दौरान पता चला कि मृतक का चाचा मनोहर नायक, जो सुभाष रायकवार के यहां हाली का काम करता था, घटना के बाद से फरार है। ये भी पढ़ें-MP: जल संचय केलिएबनाए गए तीन लाख स्ट्रक्चर, एमपी में पहले व देश में दूसरे स्थान पर डिंडौरी ने बनाई जगह विवाद के वक्त शराब के नशे में था हत्यारा चाचा संदेह के आधार पर पुलिस ने मनोहर नायक की तलाश कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि खाना खाने के दौरान उसकी अपने भतीजे मुकेश नायक से कहासुनी हो गई थी। घटना के समय वह शराब के नशे में था। विवाद बढ़ने पर उसने पास में रखे लोहे के फावड़े से मुकेश के सिर पर लगातार दो से तीन वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 11:39 IST
Ujjain: खाना खाते समय हुई कहासुनी, नशे में धुत चाचा ने भतीजे के सिर पर फावड़े से किया वार; ले ली जान #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Ujjain #HindiNews #SubahSamachar
