Bihar: परीक्षा केंद्र जा रहे बाइक सवारों को बेकाबू ऑटो रिक्शा ने मारी टक्कर; चाचा का पैर टूटा, भतीजा गंभीर

भागलपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा दिलाने जा रहे चाचा-भतीजा सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जानवी चौक के समीप हुई, जब बाइक सवार दोनों को एक तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने दोनों घायलों को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार भतीजे की हालत नाजुक बनी हुई है। जख्मी चाचा की पहचान ललमटिया थाना क्षेत्र के नसरत खानी निवासी संजय तांती के 21 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। वहीं भतीजा इशाकचक थाना क्षेत्र के भिखनपुर निवासी दिवंगत संजय तांती का 19 वर्षीय पुत्र अजय कुमार है। पढ़ें-Bihar News:हवलदार को पुलिस लाइन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, थाने में गोली लगने से हुई थी मौत घायल सोनू कुमार ने बताया कि वह अपने भतीजे अजय को सेकंड पाली में भूगोल की परीक्षा दिलाने बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में सोनू कुमार का पैर टूट गया है, जबकि अजय कुमार के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। अजय की हालत को देखते हुए डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। घटना को लेकरइस्माइलपुर थाना अध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 20:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: परीक्षा केंद्र जा रहे बाइक सवारों को बेकाबू ऑटो रिक्शा ने मारी टक्कर; चाचा का पैर टूटा, भतीजा गंभीर #CityStates #Bhagalpur #Bihar #SubahSamachar