Bihar: छपरा में रफ्तार का कहर! अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक को रौंदा, 8 साल की बच्ची की मौके पर मौत
हाजीपुर से गाजीपुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना दिघवारा थाना क्षेत्र के मधुकॉन चौक के समीप की है, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया। सोनाली कुमारी के रूप में हुई मृतका की पहचान मृतका की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव निवासी यदु राय की पुत्री सोनाली कुमारी के रूप में हुई है। वहीं घायलों में सोनाली का बड़ा भाई बिल्लू कुमार तथा गरखा रामपुर के झाड़ू टोला निवासी वीरन राय का 5 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार शामिल हैं। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे तीनों घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिल्लू कुमार अपनी बहन सोनाली और भांजे प्रीतम को बाइक से लेकर दिघवारा बाजार से खरीदारी कर रामपुर गांव स्थित एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान मधुकॉन मोड़ के समीप छपरा की ओर से तेज गति में आ रही स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण कि मौके पर हुई मौत हादसा इतना भयावह था कि सोनाली कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद सड़क पर लगा लंबा जाम घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सड़क पर शव पड़े रहने के कारण फोरलेन की एक लेन पर करीब आधे घंटे तक वाहनों का परिचालन बाधित रहा। लोगों में हादसे को लेकर काफी आक्रोश भी देखा गया। ये भी पढ़ें:जम्मूतवी एक्सप्रेस में यात्री की गोली मारकर हत्या, बाथरूम से लौटते वक्त हुआ हमला; आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने संभाला मोर्चा सूचना मिलते ही दिघवारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कराया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सोनाली को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 12, 2026, 07:43 IST
Bihar: छपरा में रफ्तार का कहर! अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक को रौंदा, 8 साल की बच्ची की मौके पर मौत #CityStates #Saran #Bihar #ChapraRoadAccident #ScorpioAccident #BikeRiderInjured #SonaliKumariDeath #DighwaraPoliceStation #MadhuconChowkAccident #HighSpeedScorpio #SubahSamachar
