Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के शतक से पटेल मैदान में जश्न का माहौल, खेल प्रेमियों ने मनाई होली-दीवाली
भारतीय अंडर-19 मुकाबले में 80 गेंदों पर धुआंधार 175 रन की पारी खेलने के बाद वैभव सूर्यवंशी के पैतृक घर समस्तीपुर में जश्न का माहौल है। शहर में उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि को लेकर उत्साह और गर्व साफ नजर आया। पटेल मैदान में दिखा खिलाड़ियों का उल्लास समस्तीपुर शहर के ऐतिहासिक पटेल मैदान में, जहां वैभव सूर्यवंशी अभ्यास किया करते थे, स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान गुलाल उड़ाया गया, पटाखे फोड़े गए और माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया। पढ़ें-Indian Railway:होली पर घर की राह आसान! 22 मार्च तक 1410 स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत युवा खिलाड़ियों की प्रेरणा बने वैभव पटेल मैदान में मौजूद खिलाड़ियों ने कहा कि इसी मैदान से निकलकर वैभव सूर्यवंशी देश की अंडर-19 टीम तक पहुंचे हैं और लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। युवाओं ने उम्मीद जताई कि वे भी वैभव की तरह मेहनत कर देश के लिए खेलने का सपना पूरा करेंगे। अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में रचा इतिहास आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 15 छक्कों और 15 चौकों की मदद से 175 रन बनाकर इतिहास रच दिया। इस पारी ने एक बार फिर बिहार और समस्तीपुर का नाम रोशन किया। वैभव की इस उपलब्धि के बाद समस्तीपुर में युवा खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने पटाखे जलाकर और गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। पूरे शहर में उनके प्रदर्शन को लेकर उत्साह और गर्व का माहौल बना रहा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 17:16 IST
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के शतक से पटेल मैदान में जश्न का माहौल, खेल प्रेमियों ने मनाई होली-दीवाली #CricketNews #CityStates #Cricket #Bihar #Darbhanga #SamastipurNews #BiharNews #SubahSamachar
