Ghaziabad: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को तोड़ा, गुस्साए लोगों ने सड़क की जाम, धरने पर बैठे

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी कॉलोनी के सामने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार सुबह मूर्ति क्षतिग्रस्त होने पर गुस्साए लोग दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर धरने पर बैठ गए। लोग आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। धरने पर बैठने के दौरान मार्ग पर जाम लग गया। हंगामा की सूचना पर पहुंचे पुलिस ने लोगों को समझने का प्रयास किया। विरोध में लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा मौके पर पहुंची। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की और धरने पर बैठे लोगों का समर्थन किया। रंजीता धामा भी लोगों के साथ धरने पर बैठ गई। सूचना पाकर एसीपी समेत के पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोग नारेबाजी करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मूर्ति दूसरीमंगवाई गई है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 10:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ghaziabad: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को तोड़ा, गुस्साए लोगों ने सड़क की जाम, धरने पर बैठे #CityStates #Ghaziabad #GhaziabadPolice #GhaziabadCrime #GhaziabadHindiNews #SubahSamachar