Union Bank Vacancy 2026: एसओ के 395 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, सीटीसी लगभग 47 लाख तक; जानें योग्यता

Union Bank SO Recruitment 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 395 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.bank.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत मैनेजर से लेकर डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) स्तर तक के विभिन्न पदों को भरा जाएगा। शैक्षणिक योग्यता पद/वर्ग शैक्षणिक योग्यता जनरल बैंकिंग ऑफिसर किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) और संबंधित क्षेत्र का कार्य अनुभव आईटी (IT) अधिकारी BE/BTech, MCA या MTech (कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स) चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) ICAI से CA की डिग्री लॉ ऑफिसर LLB की डिग्री फॉरेक्स एवं रिस्क मैनेजमेंट अधिकारी MBA (Finance), CA या संबंधित क्षेत्र में विशेषज्ञता सभी पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से नियमित (फुल-टाइम) डिग्री होना आवश्यक है। अनुभव की अवधि पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों के लिए संबंधित क्षेत्र की विशेष योग्यता मांगी गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 09, 2026, 17:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Union Bank Vacancy 2026: एसओ के 395 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, सीटीसी लगभग 47 लाख तक; जानें योग्यता #GovernmentJobs #National #SubahSamachar