Union Budget: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का आधारभूत ढांचा होगा मजबूत, पांच साल में मिलेंगे 4,179 करोड़

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का अगले पांच साल में 4,179 करोड़ से आधारभूत ढांचा मजबूत होगा। 16वें वित्तायोग की सिफारिशों के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पांच साल में 3744 करोड़ रुपये की ग्रांट दी जाएगी, जबकि शहरी क्षेत्रों के लिए यह मदद 435 करोड़ होगी। 16वें वित्तायोग की सिफारिश के बाद केंद्रीय बजट में हिमाचल के लिए ग्रांट का प्रावधान किया गया है। वित्त वर्ष 2026-27 में यह ग्रांट 481 करोड़ रुपये मिलेगी। वर्ष 2030-31 में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सबसे ज्यादा 977 करोड़ मिलेंगे। पंचायतों में इस धनराशि से आधारभूत ढांचा विकसित होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, सामुदायिक भवन, पंचायत भवन, वर्षा शालिकाओं का निर्माण, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट आदि कार्यों में इस राशि को खर्च किया जा सकेगा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहरी क्षेत्रों (अर्बन लोकल बॉडी) के लिए ग्रांट कम रहेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 02, 2026, 06:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Union Budget: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का आधारभूत ढांचा होगा मजबूत, पांच साल में मिलेंगे 4,179 करोड़ #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #UnionBudget2026 #HimachalNews #SubahSamachar