केंद्रीय बजट समावेशी और विकसित भारत 2047 की दिशा में निर्णायक : मल्होत्रा

केंद्रीय राज्यमंत्री ने व्यापारियों के विशेष सम्मेलन में बजट को आर्थिक मजबूती देने वाला बतायाअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने केंद्रीय बजट को समावेशी और विकसित भारत 2047 की दिशा में निर्णायक बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश की आर्थिक मजबूती, तकनीकी आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन का मजबूत आधार बनेगा। वह भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा के नेतृत्व में पूर्वा सांस्कृतिक केंद्र लक्ष्मी नगर में आयोजित पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के व्यापारियों के विशेष सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए बजट में विकास के साथ वित्तीय अनुशासन को संतुलित रखा गया है। भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत अनुमानित है और 2026-27 में नाममात्र वृद्धि 10 प्रतिशत तक रखने का लक्ष्य है। राजकोषीय घाटे को 4.3 प्रतिशत पर सीमित रखने का प्रयास सरकार की जिम्मेदार आर्थिक नीति को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि बजट में पूंजीगत व्यय बढ़ाकर 12.20 लाख करोड़ रुपये किया गया है, जो अब तक का सर्वाधिक है। इससे आधारभूत संरचना, नई परियोजनाओं और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन को गति मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एआई, क्लाउड, डेटा और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश से युवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी। रेल और कनेक्टिविटी को सशक्त करने के लिए देशभर में सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, नए फ्रेट कॉरिडोर और 20 राष्ट्रीय जलमार्ग विकसित किए जाएंगे, जिससे लॉजिस्टिक्स और व्यापार को लाभ होगा। आयकर में राहत देते हुए नई कर व्यवस्था में 12.75 लाख रुपये तक की आय पर पूर्ण छूट दी गई है। रक्षा बजट में ऐतिहासिक वृद्धि कर 7.85 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे स्वदेशी रक्षा निर्माण को बढ़ावा मिलेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 20:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




केंद्रीय बजट समावेशी और विकसित भारत 2047 की दिशा में निर्णायक : मल्होत्रा #UnionBudgetDecisiveTowardsInclusiveAndDevelopedIndia2047:Malhotra #SubahSamachar