Himachal News: 'मोदी सरकार ने निराशा से विश्वास और फ्रैजाइल से रोबस्ट अर्थव्यवस्था तक भारत को पहुंचाया'

शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सरकार ने बजट में सात प्रमुख आधार स्तंभ तय किए हैं- मैन्युफैक्चरिंग को मजबूती, विरासत संरक्षण, एमएसएमई सशक्तिकरण, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी विकास, सतत विकास और आर्थिक स्थिरता।केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से भारत एक स्पष्ट लक्ष्य और तय मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश भ्रष्टाचार, नीतिगत अस्थिरता और आर्थिक निराशा के दौर से गुजर रहा था, लेकिन पिछले 11 वर्षों में निर्णायक नीतियों और संरचनात्मक सुधारों के कारण भारत आज विश्व की शीर्ष मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में चौथे स्थान पर सम्मानपूर्वक खड़ा है और तीसरे स्थान की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 13:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal News: 'मोदी सरकार ने निराशा से विश्वास और फ्रैजाइल से रोबस्ट अर्थव्यवस्था तक भारत को पहुंचाया' #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #GajendraSinghShekhawatShimla #Budget2026Shekhawat #ModiGovernmentRobustEconomy #Budget2026ContinuityReforms #AtmanirbharBharatBudget2026 #ShekhawatPressConferenceShimla #ModiGovernment11YearsAchievements #SubahSamachar