Shahjahanpur: केंद्रीय राज्यमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा, जनप्रतिनिधियों संग किया भोजन

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र के गांव ककरहा में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने रविवार को विधायक हरिप्रकाश वर्मा समेत पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा। बाद में आयोजित टिफिन के साथ चर्चा कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने वहां मौजूद ग्रामीणों से संवाद किया। राज्यमंत्री समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने अपने साथ टिफिन में लाए और भोजन को सामूहिक रूप से ग्रहण किया। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में बताई गई बातों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देशहित में समय-समय पर प्रधानमंत्री द्वारा की जाने वाली अपील को देश के बड़ी संख्या में लोग आत्मसात कर रहे हैं। यह उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। पूर्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर विधायक हरिप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष केसी वर्मा, ब्लाक प्रमुख लता सिंह, विनीत मिश्रा,कौशल मिश्रा, अवधेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 12:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahjahanpur: केंद्रीय राज्यमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा, जनप्रतिनिधियों संग किया भोजन #CityStates #Shahjahanpur #JitinPrasad #UnionMinisterOfState #Bjp #SubahSamachar