Noida News: दो विकेट से जीती यूनिक टाइगर्स
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन टी-20 लीग सीजन-14 के लीग मैच में यूनिक टाइगर्स ने रॉयल एथलीट को दो विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल एथलीट ने पांच विकेट पर 213 रन का स्कोर बनाए। रोहित जोशी ने 67 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनिक टाइगर्स की टीम ने आठ विकेट पर 215 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। दिनेश कुमार ने 88 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 20:59 IST
Read More:
Unique Tigers won by two wickets
Noida News: दो विकेट से जीती यूनिक टाइगर्स #UniqueTigersWonByTwoWickets #SubahSamachar
