एक्सप्रेसवे बना यमलोक : 100KM की रफ्तार, नशे में धुत चालक, सड़क पर बिछीं लाशें, सिर धड़ से था अलग, देखें Photos
उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देवखरी गांव के पास बुधवार सुबह करीब पांच बजे लखनऊ जा रहा स्लीपर बस चालक नशे में डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में पहुंच गया। इससे बस आगरा जाने वाली लेन पर कार में टक्कर मारकर पलट गई। कार सवार मां-बेटी, नाना-नातिन सहित पांच की मौत हो गई। तीन बच्चों सहित 11 लोग घायल हैं। सभी को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। यहां से बस चालक सहित छह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों में चार संतकबीर नगर और एक गोरखपुर का है। हादसे के बाद गुस्साए यात्रियों ने बस चालक की जमकर पिटाई की। बाद में उसे पुलिस ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 02:58 IST
एक्सप्रेसवे बना यमलोक : 100KM की रफ्तार, नशे में धुत चालक, सड़क पर बिछीं लाशें, सिर धड़ से था अलग, देखें Photos #CityStates #Kanpur #Unnao #UttarPradesh #UnnaoCrimeNews #UnnaoRoadAccident #RoadAccidentInUnnao #AgraLucknowExpresswayAccident #UpCrimeNews #SubahSamachar
