Unnao Road Accident: एक्सप्रेसवे पर एक-दूसरे में घुसे आठ वाहन, बस-ट्रक के उड़े परखच्चे, 13 लोग गंभीर घायल

उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जोगिकोट गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे के चलते डंपर में ट्रक पीछे से भिड़ गया। उसके बाद पीछे से करीब दस छोटे बड़े वाहन और भीड़ गए। हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बातचीत बुखार मच गई। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने पुलिस के साथ मिलकर सभी घायलों को पांच एम्बुलेंस से बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत में सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का प्रयास कर रही है। एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के जोगिकोट गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह सबसे पहले लखनऊ जाने वाली लेन पर जोगीकोट गांव के पास सर्वप्रथम एक डंफर व ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। घटना के बाद पीछे से आगे अन्य वाहन भी टकराने लगे। इसी दौरान एक ट्रेलर में सवारी बस पीछे से भिड़ी और उसी में फंस गई। उसी बस में एक कार भिड़ी और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 11:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Unnao Road Accident: एक्सप्रेसवे पर एक-दूसरे में घुसे आठ वाहन, बस-ट्रक के उड़े परखच्चे, 13 लोग गंभीर घायल #CityStates #Kanpur #Unnao #UnnaoNews #UnnaoCrimeNews #UnnaoRoadAccident #SubahSamachar