रफ्तार की बलि : काल बनकर दौड़ी बस, कार का रौंदा और फिर खंती में पलटी, पांच की मौत और 17 घायल, तीन लखनऊ रेफर

उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देवखरी गांव के पास बुधवार सुबह करीब पांच बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें स्लीपर बस की टक्कर से संतकबीरनगर के रजिस्ट्रेशन नंबर की कार में सवार एक महिला, दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। http:// वहीं, डिवाइडर की ग्रिल तोड़ने हुए दूसरी लेन में पलटी बस में सवार 17 यात्री घायल हो गए। बस में कुल 85 यात्री सवार थे। पुलिस व यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायलों को अस्पताल भेजा और मृतकों की पहचान कराने के प्रयास कर रही है। कार में आठ लोग सवार थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 08:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रफ्तार की बलि : काल बनकर दौड़ी बस, कार का रौंदा और फिर खंती में पलटी, पांच की मौत और 17 घायल, तीन लखनऊ रेफर #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Unnao #UnnaoCrimeNews #UnnaoRoadAccidentToday #UnnaoRoadAccidentNewsToday #RoadAccidentInUnnao #AgraLucknowExpresswayRoadAccident #RoadAccidentAgraLucknowExpressway #SubahSamachar