साजिश, सुपारी और मर्डर: 40 हजार में 'आजादी', सुखरानी ने भाड़े के हत्यारों से कराया पति का कत्ल, CDR ने खोला राज

उन्नाव जिले के चमरौली गांव में ट्रक चालक की हत्या उसी की पत्नी ने ही 40 हजार रुपये की सुपारी देकर कराई थी। उसका कहना था पति नशे में आए दिन उससे और बच्चे से मारपीट करता था। इसी से आजिज आकर उसने दो युवकों से उसकी हत्या करा दी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर 10,950 रुपये भी बरामद किए हैं। अजगैन कोतवाली के चमरौली गांव निवासी ट्रक चालक श्रीकांत उर्फ जगली (35) का 19 मार्च को गांव के बाहर गेहूं के खेत में शव मिला था। दोनों हाथ पीछे साड़ी से बंधे थे। पोस्टमार्टम में पसली टूटी थी। शरीर पर बाहरी चोट न नहीं थी। मां सुंदारा ने श्रीकांत की पत्नी सुखरानी और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 03:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




साजिश, सुपारी और मर्डर: 40 हजार में 'आजादी', सुखरानी ने भाड़े के हत्यारों से कराया पति का कत्ल, CDR ने खोला राज #CityStates #Kanpur #Unnao #UttarPradesh #UnnaoNews #UnnaoCrimeNews #UnnaoMurderNews #ChamrauliMurder #WifeHiredKillersForHusband #ContractKillingCaseUnnao #SubahSamachar