Unnao: लाउडस्पीकर का तार जोड़ते समय करंट से युवक की मौत, शिवाले में मानस पाठ की तैयारी के दौरान हादसा
उन्नाव जिले में हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के रफीगढ़ी गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के बाहर स्थित शिव मंदिर में रामचरित मानस पाठ की तैयारी कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। रफीगढ़ी निवासी धर्मवीर सिंह (32) पुत्र शिवबक्श सिंह रविवार को मंदिर परिसर में आयोजन की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान लाउडस्पीकर का कनेक्शन करते समय वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धर्मवीर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी नेहा, मां लक्ष्मी, बहन रिंकी का रो-रोकर बेहाल हो गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 11:20 IST
Unnao: लाउडस्पीकर का तार जोड़ते समय करंट से युवक की मौत, शिवाले में मानस पाठ की तैयारी के दौरान हादसा #CityStates #Kanpur #Unnao #UnnaoNews #UnnaoCrimeNews #SubahSamachar
