Unnao: घर से कानपुर जाने के लिए निकले युवक की मौत; सड़क किनारे खंती में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

उन्नाव जिले में घर से कानपुर जाने के लिए निकले युवक का शव रात भर सड़क किनारे खंती में पड़ा रहा। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पहचान करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर निवासी सुरेंद्र कठेरिया (30) पुत्र बउवा बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे घर में कानपुरजाने की बात कहकर बाइक से निकला था। घर से लगभग दो किमी दूर परियर-बिठूर मार्ग पर माना बंगला तिराहे के पास लगभग बीस फुट दूर गहरी खंती में बाइक सहित पड़ा मिला। रात भर वह खंती में पड़ा रहा। शुक्रवार सुबह सात बजे राहगीरों ने शव खंती पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहचान के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 13, 2026, 15:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Unnao: घर से कानपुर जाने के लिए निकले युवक की मौत; सड़क किनारे खंती में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Kanpur #Unnao #UnnaoNews #UnnaoCrimeNews #SubahSamachar