Hathras News: कच्चा मार्ग बारिश से दलदल में तब्दील, आवागमन में हो रही दिक्कत, ग्रामीणों ने जताया रोष

सादाबाद के गांव मढ़नई में परशुराम इंटर कॉलेज जाने वाला कच्चा मार्ग बारिश के पानी से दलदल में तब्दील हो गया है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के चलते छात्र-छात्राओं, राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। उधर, आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल के सामने पानी भरने से स्थानीय दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो गया है। दुकानदार दिनेश वार्ष्णेय ने बताया कि कॉलोनी में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गंदा पानी हाईवे पर जमा रहता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। बीडीओ सुरेश कुमार ने बताया कि गांवों में जल निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है और समस्या के समाधान के प्रयास जारी हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 13:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hathras News: कच्चा मार्ग बारिश से दलदल में तब्दील, आवागमन में हो रही दिक्कत, ग्रामीणों ने जताया रोष #CityStates #Hathras #UnpavedRoad #MudDueToRain #HathrasNews #Madhani #SadabadHathras #SubahSamachar