यूपी: लखनऊ एयरपोर्ट से सर्दियों में बढ़ेंगी 40 उड़ानें, 25 अक्टूबर से लागू होगा विंटर शेड्यूल; जानें डिटेल

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल तैयार हो गया है। सर्दियों में अहमदाबाद, देहरादून, बंगलूरू, हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई आदि रूटों पर 40 उड़ानें बढ़ेंगी। अभी यहां से 130 विमानों का संचालन (आना-जाना) होता है। 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू होने के साथ इनकी कुल संख्या 170 हो जाएगी। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सीधी उड़ानों की सेवाएं लगातार कम हो रही हैं। ऐसे में अब यात्रियों की मांग पर तैयार विंटर शेड्यूल में इनकी संख्या बढ़ाई गई है। अभी 130 उड़ानों से रोजाना करीब 25 हजार यात्रियों की आवाजाही हो रही है। इनमें मुंबई, दिल्ली के साथ खाड़ी देशों की उड़ानें शामिल हैं। जिन रूटों पर विमान कम थे अब उनके फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 17, 2026, 04:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: लखनऊ एयरपोर्ट से सर्दियों में बढ़ेंगी 40 उड़ानें, 25 अक्टूबर से लागू होगा विंटर शेड्यूल; जानें डिटेल #CityStates #Lucknow #LucknowAirport #WinterFlightSchedule #FlightServices #ChaudharyCharanSinghAirport #DomesticFlights #NaviMumbaiAirport #AviationNews #SubahSamachar