यूपी: प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ीं एमडी-एमएस की 5766 सीटें, जारी हुआ कॉलेजवार बढ़ी सीटों का ब्योरा

उत्तर प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने प्रदेश में स्नातकोत्तर (एमडी-एमएस) की 5,766 सीटें बढ़ाने की मंजूरी दी है। इनमें सरकारी मेडिकल कॉलेजों को 3,054 और निजी मेडिकल कॉलेजों को 2,712 सीटें मिली हैं। एनएमसी ने देशभर के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ाई गई पीजी सीटों का कॉलेजवार विवरण जारी किया। इसके अनुसार, प्रदेश के सरकारी, स्वशासी, डीम्ड, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और निजी मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़ाई गई है। इस बढ़ोतरी से प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। खास बात यह है कि किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में करीब 300 और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में लगभग 160 पीजी सीटें बढ़ी हैं। इसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेजों को भी बड़ी संख्या में सीटें मिली हैं। प्रदेश में पहले सरकारी क्षेत्र में एमडी-एमएस की करीब 2,200 और निजी क्षेत्र में 2,100 से अधिक सीटें थीं। सरकार लगातार मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीटें बढ़ाने की दिशा में प्रयास कर रही थी। नई मंजूरी से चिकित्सा शिक्षा को मजबूती मिलने के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 07, 2026, 16:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ीं एमडी-एमएस की 5766 सीटें, जारी हुआ कॉलेजवार बढ़ी सीटों का ब्योरा #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #MedicalCollegesInUp #SeatsInMedicalColleges #SubahSamachar