यूपी: प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली आज से, सेना ने जारी किया शेड्यूल; यहां देखिए कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए सोमवार से रुड़की में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू होगी। यह रैली 12 अक्तूबर तक चलेगी, जिसका शेड्यूल मध्य कमान प्रशासन ने जारी किया है। लखनऊ के अभ्यर्थियों की रैली 10 अक्तूबर को निर्धारित है। मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। इस चरण में रैली दौड़ और शारीरिक परीक्षा शामिल है। पूरे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से अग्निवीर क्लर्क-एसकेटी के लिए यह भर्ती पांच अक्तूबर से रुड़की में शुरू होगी। रैली स्थल पर उम्मीदवारों के दस्तावेज की जांच की जाएगी। उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेज लाने होंगे। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे ऑनलाइन सत्यापन के लिए आधार से लिंक अपना मोबाइल नंबर साथ लाएं। यह सत्यापन प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, पैन, आधार, पुलिस चरित्र प्रमाणपत्र और 20 पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो लानी होगी। शैक्षणिक योग्यता, मूल निवास, जाति, स्कूल चरित्र, धर्म, चरित्र और अविवाहित होने का प्रमाणपत्र भी आवश्यक है। एनसीसी व खेलकूद प्रमाणपत्र भी साथ लाएं। सभी मूल दस्तावेज की फोटोकॉपी के तीन सेट लाना अनिवार्य है। रैली स्थल पर शपथपत्र तैयार किए जाएंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 04, 2026, 19:26 IST
यूपी: प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली आज से, सेना ने जारी किया शेड्यूल; यहां देखिए कार्यक्रम #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #AgniveerRecruitmentRally #EligibilityForAgniveer #HowToApplyForAgniveer #SubahSamachar
