UP: एयरपोर्ट पर विमान के इंजन ने काम करना बंद किया, निकलने लगा धुआं; अंदर बैठे थे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी विमान में सोमवार को तकनीकी खराबी आने से मुरादाबाद एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, विमान रनवे पर था तभी अचानक उसके एक इंजन ने काम करना बंद कर दिया। उसमें से धुआं निकलने लगा। उस समय प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विमान में मौजूद थे। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। एहतियात के तौर पर विमान को रनवे पर ही रोक दिया गया और उपमुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।तकनीकी टीम ने विमान की जांच शुरू कर दी है। खराबी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई। प्रशासन ने कहा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी यात्री एवं अधिकारी सुरक्षित हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 17:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: एयरपोर्ट पर विमान के इंजन ने काम करना बंद किया, निकलने लगा धुआं; अंदर बैठे थे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक #CityStates #Lucknow #UpNews #BrajeshPathak #MoradabadAirport #AircraftEmergency #PlaneEngineFailure #UttarPradeshPolitics #BreakingNews #SubahSamachar