UP: अजय राय पहुंचे कांग्रेस कार्यालय, पार्षद ने कहा- ये कौन से अध्यक्ष; दोनों पक्षों में गाली-गलौच; जूते लहराए

कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के कार्यभार ग्रहण के बाद प्रदेश मुख्यालय में जमकर हंगामा हुआ। धक्का मुक्की हुई। एक- दूसरे पर जूते तान लिए गए। दरअसल हुआ यह कि निवर्तमान अध्यक्ष अजय राय प्रदेश मुख्यालय पहुंचे और नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के कार्यभार ग्रहण कराने जा रहे थे। इसी बीच एक कार्यकर्ता ने भीड़ को हटाते हुए कहा कि हटिए अध्यक्षजी आ रहे हैं। तभी वहां खड़े कुछ अन्य लोगों ने टिप्पणी कर दी। आरोप है कि पार्षद ममता चौधरी ने कहा कि कौन से अध्यक्ष। यह भी आरोप है कि उन्होंने कुछ अपशब्द भी बोले। इस पर अजय राय नाराजगी जताते हुए दूसरी तरफ जाने लगे। यह देख नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष सांसद इमरान मसूद और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी उन्हें मनाकर अंदर ले आए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 11, 2026, 19:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: अजय राय पहुंचे कांग्रेस कार्यालय, पार्षद ने कहा- ये कौन से अध्यक्ष; दोनों पक्षों में गाली-गलौच; जूते लहराए #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #UproarAtTheSwearing-inCeremonyOfUpCongress #CongressPresident #SubahSamachar