यूपी: शंकराचार्य के मुद्दे पर अखिलेश और योगी में टकराव, सीएम ने कहा था- हर कोई खुद को शंकराचार्य नहीं लिख सकता
शंकराचार्य के मुद्दे पर एक बार फिर से टकराहट हुई है। सीएम योगी ने सदन में कहा था कि कोई भी शंकराचार्य कानून से ऊपर नहीं है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा था कि हर कोई खुद को शंकराचार्य नहीं लिख सकता। इस मामले में अखिलेश यादव ने पलटवार किया। उन्होंने सोशल मीडिया में लिखा कि सीएम अपने नाम के सामने योगी लिखते हैं उन्हें यह लिखने का अधिकार किसने दिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 13, 2026, 23:03 IST
यूपी: शंकराचार्य के मुद्दे पर अखिलेश और योगी में टकराव, सीएम ने कहा था- हर कोई खुद को शंकराचार्य नहीं लिख सकता #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #YogiAdityanath #AkhileshYadav #ShankaracharyaControversy #SubahSamachar
