UP: अखिलेश यादव बोले, भ्रष्टाचार के भार को सहन नहीं कर पा रहीं पानी की टंकियां
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी में भ्रष्टाचार चरम पर है। पानी की टंकियां भ्रष्टाचार के भार को नहीं सह पा रही हैं। जैसे ही पानी भरा जाता है, टंकियां भरभराकर गिर जाती हैं। वे सोमवार को संसद परिसर में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि संसद के सदन चलाने की जिम्मेदारी भाजपा सरकार की है। सरकार चीन के मुद्दे पर घबरा रही है, क्योंकि भाजपा सरकार में चीन ने जमीनें छीनी हैं। इनके लोगों ने मुनाफा कमाने के लिए चीन से सामान लाना शुरू कर दिया। उन्होंने सवाल दागा कि क्या सरकार बताएगी कि 2014 में देश का क्षेत्रफल क्या था और अब क्षेत्रफल कितना है। ये भी पढ़ें - आर्थिक सर्वे 2025-26: प्रदेश में मजबूत हो रहा मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, आमजन पर कम हुआ स्वास्थ्य खर्च का बोझ ये भी पढ़ें - गुंडा-माफिया से मुक्त हुआ प्रदेश, पर्यटन और रोजगार के बढ़े मौके; सदन में पेश की गई आर्थिक समीक्षा-सर्वेक्षण कहा, भाजपा सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं देना चाहती है। जो हालात हैं, उसमें सवाल पूछने पर कोई भी कार्रवाई हो सकती है। लोग सवाल न पूछे उसके लिए सरकार कुछ भी कर सकती है।उन्होंने कहा कि बजट पर चर्चा होनी चाहिए। अमेरिका से ट्रेड डील हुआ है। अब अमेरिका से कृषि उत्पाद आएंगे। भाजपा सरकार ने अब तो पूरा बाजार ही विदेशियों के लिए खोल दिया है। अब जानवरों के खाने का सामान भी बाहर से आएगा। अगर ऐसा होगा तो झांसी में बने ग्रास और फॉडर रिसर्च इंस्टीट्यूट का क्या होगा। अब तो एथेनाल भी बाहर से आएगा। राज्यपाल का अभिभाषण झूठी तारीफों का महोत्सव अखिलेश ने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण भ्रष्टाचार में डूबी सरकार की झूठी तारीफों का महोत्सव ज्यादा नजर आया। सरकारी कागजों पर हरियाली उगाने से जनता भ्रमित होने वाली नहीं है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता का विश्वास तोड़ने और परस्पर सद्भाव को नुकसान पहुंचाने का ही काम किया है। उन्होंने जारी बयान में कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में आंकड़ों और जुमलों का ही प्रदर्शन है। रोज बच्चियों-महिलाओं से दुष्कर्म हो रहे है। अभिभाषण में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो दुर्दशा है उसके समाधान का कोई प्रयास नहीं दिखाई दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 21:20 IST
UP: अखिलेश यादव बोले, भ्रष्टाचार के भार को सहन नहीं कर पा रहीं पानी की टंकियां #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowNews #UpNews #AkhileshYadav #UttarPradeshNews #SubahSamachar
