UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी आंगनवाड़ी में निकलीं ढेरों नौकरियां, 12वीं पास महिलाएं अभी करें आवेदन

UP Anganwadi Bharti 2026: महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती 2026 राज्य के विभिन्न जनपदों में निकाली गई है। यह भर्ती आंगनवाड़ी केंद्रों पर रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है, जो भी महिला अभ्यर्थीनौकरी की तलाश में हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है: जिले का नाम कुल रिक्तियां अंतिम तिथि सहारनपुर 23 03/03/2026 मिर्जापुर 159 27/02/2026 बलिया 13 27/02/2026 जालौन 6 21/02/2026 फतेहपुर 25 21/02/2026 उन्नाव 27 19/02/2026 मुजफ्फरनगर 74 19/02/2026 आवेदन की सभी शर्तें उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी वर्कर पद के लिए अभ्यर्थी का सामान्यतः 10वीं या 12वीं पास होना आवश्यक है, हालांकि यह योग्यता जिले के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की जा सकती है। आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवार उसी ग्राम पंचायत या वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए जहां के लिए पद निकाला गया है। स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाती है। इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए लगभग 35 से 40 वर्ष तक हो सकती है, जो जिले के विज्ञापन के अनुसार तय होती है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अन्य आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 16, 2026, 08:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी आंगनवाड़ी में निकलीं ढेरों नौकरियां, 12वीं पास महिलाएं अभी करें आवेदन #GovernmentJobs #CityStates #National #UttarPradesh #UpAnganwadiVacancy2026 #SubahSamachar