UP: राजधानी में एक और फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा, अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले सात लोग अरेस्ट

क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की टीम ने अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले एक और फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। कॉल सेंटर सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित ओमेक्स आर 2 रेजिडेंशियल अपार्टमेंट में संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने गिरोह में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी माइक्रोसॉफ्ट कंपनी कर्मी बनकर विदेशी नागरिकों को जाल में फंसाते थे। डीसीपी क्राइम अनिल कुमार यादव के मुताबिक ऑपरेशन साई वज्र के तहत गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। गिरोह का संचालन अहमदाबाद निवासी पुनीत कुमार वर्मा और दीपेन चंद्र कांत पटेल कर रहे थे। इनके साथियों कोलकाता निवासी मो. सोहेल, मो. शहनवाज, मो. इमरान, मो. रियाज और सज्जाद हुसैन को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने दो फ्लैट किराए पर ले रखा था। एक में सभी रहते थे और दूसरे में कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा था। गिरोह दो माह पहले ही राजधानी में शिफ्ट हुआ था। इसके पहले सभी कोलकाता में फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रहे थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 17, 2026, 18:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: राजधानी में एक और फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा, अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले सात लोग अरेस्ट #CityStates #Lucknow #LucknowFakeCallCenter #CyberCrime #UsCitizensScam #MicrosoftFraud #CyberCell #UpPolice #OnlineFraud #SubahSamachar