UP: अपर्णा यादव का विधानसभा पर प्रदर्शन, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाया; अखिलेश बोले- 12 महिलाओं को तो भेजती भाजपा

संसद में महिला आरक्षण बिल पारित न हो पाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने शुक्रवार देर रात विधानभवन के सामने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का झंडा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित इस बिल के पास न होने से महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है। अपर्णा ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की राजनीतिक इच्छा शक्ति की कमी के कारण महिला आरक्षण बिल अटका हुआ है। उधर, राज्य महिला आयोग की सदस्यों ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया। महिला आयोग की ओर से इस मामले में शनिवार को बड़ा प्रदर्शन करने की बात भी कही गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 08:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: अपर्णा यादव का विधानसभा पर प्रदर्शन, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाया; अखिलेश बोले- 12 महिलाओं को तो भेजती भाजपा #CityStates #Lucknow #AparnaYadav #WomenReservationBill #UpPolitics #AkhileshYadav #BjpProtest #SpCongress #LucknowNews #SubahSamachar