UP: प्रदेश में बादशाह के कंसर्ट पर रोक लगाने की मांग, अपर्णा यादव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र; जानें कारण

गायक बादशाह के विवादित गाने टटीरी को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर गायक बादशाह के प्रदेश में होने वाले कंसर्ट को अनुमति न देने का अनुरोध किया है। आयोग का कहना है कि गायक बादशाह की एल्बम टटीरी में महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा और आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं। गीत में स्कूल यूनिफॉर्म पहने छात्राओं को अनुचित तरीके से प्रस्तुत किया गया है और विद्यालय जैसे पवित्र स्थान के लिए भी अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। महिला आयोग के अनुसार इससे महिलाओं की गरिमा और सामाजिक मूल्यों को ठेस पहुंचती है। आयोग ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने और लुक आउट सर्कुलर जारी होने की भी जानकारी मिली है। उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए जाएं कि गायक बादशाह के किसी भी प्रस्तावित कार्यक्रम या शो को अनुमति न दी जाए, ताकि समाज में गलत संदेश न जाए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 19:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: प्रदेश में बादशाह के कंसर्ट पर रोक लगाने की मांग, अपर्णा यादव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र; जानें कारण #CityStates #Lucknow #BadshahControversialSong #TattiriSongControversy #BadshahConcertBanDemand #UpWomenCommissionAction #AparnaYadavLetterToCm #YogiAdityanathNews #BadshahSongObjection #WomenDignityIssueIndia #SubahSamachar