यूपी: चुनाव घोषणा से पहले सपा ने गुपचुप शुरू की तैयारी, बिना घोषणा किए ही अंदरखाने बांटे जा रहे हैं टिकट
उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारे से बड़ी खबर छनकर बाहर आई है। प्रदेश में तय समय से पहले विधानसभा चुनाव होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसके मद्देनजर मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी अपने धुरंधरों को मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो सपा ने बड़े ही गुपचुप ढंग से अपने आधे से ज्यादा टिकट फाइनल कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 तक है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सत्ताधारी दल समय से पहले नवंबर-दिसंबर में चुनाव करा सकता है। इस सबके बीच सपा सूत्रों का दावा है कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सपा ने करीब आधी सीटों पर अपने दावेदारों को हरी झंडी दे दी है। इन प्रत्याशियों को गुपचुप तरीके से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जुटने के निर्देश दे दिए गए हैं। हालांकि, रणनीतिक तौर पर सपा की ओर से इन नामों की कोई आधिकारिक सूची अभी जारी नहीं की गई है। टिकटों की आधिकारिक घोषणा निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम के एलान के बाद ही की जाएगी। वहीं, पार्टी नेतृत्व ने आंतरिक तौर पर हरी झंडी देकर यह साफ कर दिया है कि वह किसी भी वक्त चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 08:09 IST
यूपी: चुनाव घोषणा से पहले सपा ने गुपचुप शुरू की तैयारी, बिना घोषणा किए ही अंदरखाने बांटे जा रहे हैं टिकट #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #UpAssemblyElections #SpInUp #SpDistributesElectionTickets #AkhileshYadav #SubahSamachar
