UP: भाजपा ने शुरू की 2027 जीतने की तैयारी, हारी हुई सीटों पर तैनात किए जाएंगे प्रभारी; आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

प्रदेश भाजपा संगठन की नई टीम के गठन के बाद पार्टी अब चुनावी तैयारियों को धार देने में जुट गई है। खास तौर से हारी हुई सीटों को लेकर पार्टी के स्तर पर कारगर रणनीति बनाने का काम शुरू हो गया है। इसी कड़ी में रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने बैठक कर अवध, गोरखपुर और कानपुर क्षेत्र की हारी सीटों के संबंध में रणनीति पर चर्चा की। बैठक में तीनों के क्षेत्रों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में तय हुआ है कि हारी सीटों पर विधानसभावार प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। प्रभारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर जिला, मंडल और बूथ स्तर तक के संगठन, मुद्दों और मतदान की रणनीति के बारे में फीडबैक जुटाएंगे। जरूरत के मुताबिक संगठन को मजबूत बनाने की कार्यवाही भी कराएंगे। वहीं, सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र की हारी हुई सीटों को जीत सुनिश्चित करने को लेकर जनता के बीच अपनी मौजूदगी बनाए रखें और उनके मुद्दों को सुलझाएं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 04:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: भाजपा ने शुरू की 2027 जीतने की तैयारी, हारी हुई सीटों पर तैनात किए जाएंगे प्रभारी; आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #UpAssemblyElections #UpBjp #YogiAdityanath #NitinNabin #SubahSamachar