UP: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का लखनऊ में भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पहुंचे योगी; 18 किमी का रोड शो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार सुबह लखनऊ पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक करीब 18 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान 42 से अधिक स्थानों पर उनका अभिनंदन किया जाएगा। स्वागत के लिए 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैनात किए गए हैं, जबकि राजधानी में एक लाख से अधिक पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। पूरे मार्ग पर विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत की विशेष तैयारियां की गई हैं। #WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath receives BJP national president Nitin Nabin, as he arrives in Lucknow. State BJP president Pankaj Chaudhary is also with the CM.Nitin Nabin is on a two-day organizational visit to the state, starting today. This is his first visit to… pic.twitter.com/96gk2nR2cCmdash; ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 4, 2026
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 07:58 IST
UP: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का लखनऊ में भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पहुंचे योगी; 18 किमी का रोड शो #CityStates #Lucknow #Bjp #NitinNavin #YogiAdityanath #RoadShow #BjpPresident #UpNews #SubahSamachar
