यूपी बोर्ड: ऑनलाइन जंचेंगीं कॉपियां, पहले से तय होगी शिक्षकों की ड्यूटी; पिछली बार 15 दिन में आया था रिजल्ट
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बोर्ड की ओर से कॉपियों की ऑनलाइन मूल्यांकन कराने की तैयारी है। पिछली बार परीक्षण सफल रहने के बाद व्यवस्था को आगे बढ़ाने पर जोर है। मूल्यांकन में लगाए जाने वाले शिक्षकों की ड्यूटी पहले से तय की जाएगी। साथ ही, मूल्यांकन शुरू होने से पहले शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि तकनीकी प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो। हालांकि, दिशानिर्देश परीक्षा शुरू होने के दौरान दिए जाएंगे।क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अपर सचिव भास्कर मिश्रा ने बताया कि पिछली बार परीक्षा में कॉपियों का मूल्यांकन ऑनलाइन किया गया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 21, 2026, 13:21 IST
यूपी बोर्ड: ऑनलाइन जंचेंगीं कॉपियां, पहले से तय होगी शिक्षकों की ड्यूटी; पिछली बार 15 दिन में आया था रिजल्ट #CityStates #Varanasi #UpBoard #UpBoardExam #OnlineEvaluation #AnswerSheetChecking #SubahSamachar
