UP Board Result: कानपुर में इंटर में अमित व हाईस्कूल में दिशा बनी सिटी टॉपर, दोनों एक ही इंटर कॉलेज के छात्र
यूपी बोर्ड की परीक्षा में कानपुर के परितोष इंटर कॉलेज के छात्रों में परचम लहराया। परितोष इंटर कॉलेज के 12वीं के अमित साहू को यूपी में सातवां स्थान मिला है। 96.20 प्रतिशत के साथ वह जिले के टॉपर भी बने हैं। हाईस्कूल में कानपुर का पूरे जनपद में चौथा स्थान है। हाइस्कूल का परिणाम 95.20 गया है। हाई स्कूल में पारितोष इंटर कॉलेज की दिशा पांडे 96.83 जिले की टॉपर बनीं। यूपी में दिशा को 6वां स्थान मिला। पारितोष इंटर कॉलेज के अनुराग मिश्रा 96.67 प्रतिशत सातवें, आलोक शाक्य और राज चौधरी ( एसवीएम पटेल गांधी ग्राम) तीनों 96.33 प्रतिशत के साथ नवें स्थान पर रहे। पारितोष इंटर कॉलेज की अंजली सोनकर 96.17 प्रतिशत के साथ दसवें स्थान पर हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 23, 2026, 17:07 IST
UP Board Result: कानपुर में इंटर में अमित व हाईस्कूल में दिशा बनी सिटी टॉपर, दोनों एक ही इंटर कॉलेज के छात्र #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #UpBoardResult #KanpurNews #UpNews #SubahSamachar
