UP Board Result: पिछले वर्षों में कैसा रहा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, जानें सबसे अच्छा रिजल्ट किस साल आया

UP Board 10th, 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की इंटरमीडिएट परीक्षा देश की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षाओं में से एक है: पिछले कुछ वर्षों में परिणामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं, इसके बावजूद हर साल प्रदर्शन में सुधार भी हुआ है। आइए जानतें हैं पिछले चार वर्षों में यूपी बोर्ड के नतीजे कैसे रहे हैं। यह भी पढ़ें-UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले कर लें ये चार तैयारियां, परिणाम वाले दिन नहीं होगी कोई परेशानी सबसे पहले परिणाम देखने के लिए करें पंजीकरण यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को सलाह दी जाती है कि परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट सबसे पहले पाने के लिए और जारी होने पर सबसे पहले रिजल्ट देखने के पंजीकरण कर लें। पंजीकृत छात्र सबसे पहले अपना परिणाम देख पाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र यहां क्लिक करें रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र यहां क्लिक करें UP Board Result 2025: 90.11% उत्तीर्ण प्रतिशत रहा यूपी बोर्ड 10वीं में 90.11% कुल उत्तीर्ण प्रतिशत रहा। पिछले साल यश प्रताप सिंह ने 10वीं में पूरे प्रदेश में टॉप किया था। वहीं,12वीं में कुल 81.15% छात्र पास हुए थे, जिसमें लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से काफी बेहतर रहा। टॉप-3 में 97% से अधिक अंक हासिल कर छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस वर्ष करीब 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया है। यह भी पढ़ें-UP Board Marksheet 2026: यूपी बोर्ड की मार्कशीट होगी 16 सिक्योरिटी फीचर से लैस, ना पानी में गलेगी और ना फटेगी UP Board Result 2024: 89.55% रहा 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत साल 2024 में यूपी बोर्ड 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.55% रहा। सीतापुर की प्राची निगम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.50% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। शुभम वर्मा और इशु चौधरी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इस साल भी लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा, जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 93.40% और लड़कों का 86.05% दर्ज किया गया। वहीं, 12वीं मेंकुल परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.60 रहा। परीक्षार्थियों में कुल 13,41,356 लड़के और 11,11,474 लड़कियां शामिल थे। 2024 मेंइंटरमीडिएट की परीक्षा में शीर्ष तीन रैंक में 12 बच्चे हैं। इनमें सिर्फ चार लड़के थे और आठ लड़कियां थे। सबसे अच्छा रिजल्ट किस साल आया आंकड़ों की तुलना एक नजर में: साल 12वीं के प्रतिशत 10वीं के प्रतिशत 2025 81.15% 90.11% 2024 82.60% 89.55% 2023 75.52 89.78% 2022 85.33% 88.18% पिछले 4 वर्षों के रूझानों को देखकर ये कहा जा सकता है कि 12वीं का रिजल्ट 2022 में सबसे बेहतर रहा, जब उत्तीर्ण प्रतिशत 85.33% सबसे अधिक था। वहीं, 10वीं का रिजल्ट पिछले वर्ष, यानी 2025 सबसे उत्कृष्ट रहा। 2025 में 12वीं में 90.11% बच्चों ने परीक्षा पास की। UP Board Result 2023: 89.78 प्रतिशत रहा सफलता दर साल 2023 में यूपी बोर्ड 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.78रहा। सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 98.33 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया था। वहीं, 12वीं में 75.52 प्रतिशत रहा। इस साल महोबा के शुभ चपरा ने टॉप किया था। शुभ को 97.80 प्रतिशत अंक मिले थे। UP Board Result 2022: 85.33 प्रतिशत रहा सफलता दर वहीं साल 2022 में यूपी बोर्ड के 10वीं के परीक्षापरिणाम 88.18 प्रतिशत रहा।इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 85.33% छात्रों ने सफलता प्राप्त की। इस वर्ष फतेहपुर की दिव्यांशी ने 95.40% अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया और टॉप किया। इस साल छात्राओं का पास प्रतिशत 90.15% रहा, जो छात्रों के 81.21% के मुकाबले कहीं बेहतर था। अंशिका यादव और योगेश प्रताप सिंह ने 95.00% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 22, 2026, 17:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP Board Result: पिछले वर्षों में कैसा रहा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, जानें सबसे अच्छा रिजल्ट किस साल आया #Education #National #UpBoardResult2026 #UpBoard12thResult2026 #UpBoard10thResult2026 #SubahSamachar