UP Board Result: काशी के सूर्यदीप ने जिले में 10वीं में किया टॉप, 12वीं में साक्षी ने मारी बाजी; खिले चेहरे
Varanasi News: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में शहर के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हाईस्कूल में सूर्यदीप प्रजापति (क्वींस इंटर काॅलेज, लहुराबीर) ने 96.83 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया। उनके इस प्रदर्शन पर पिता रामबृक्ष और मां रानी देवी ने मुंह मीठा कराकर खुशी जताई। वहीं, इंटरमीडिएट में साक्षी पांडेय (प्यारी देवी इंटर काॅलेज, नेवादा, बनकट) ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। साक्षी की इस उपलब्धि पर पिता बृजेश और मां रितु ने बेटी को आशीर्वाद दिया। दोनों छात्रों की सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। हाईस्कूल के टॉप 10 में 22 लड़के हैं। जबकि इंटरमीडिएट के टॉप टेन में 12 परीक्षार्थी हैं। हाईस्कूल की सूची में 10वें नंबर पर पांच और सातवें से नाैवें रेंक तक तीन-तीन परीक्षार्थी हैं। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी ग्रामीण इलाकों के छात्रों ने अपना नाम दर्ज कराया। यूपी की लिस्ट में हाईस्कूल में 91.47 फीसदी के साथ बनारस को 25वां स्थान मिला है। जबकि इंटरमीडिएट में 79.41 फीसदी के साथ 48वें नंबर पर है। भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश और देश की सूची में बनारस का नाम दर्ज कराकर परीक्षार्थियों ने जिले का मान बढ़ाया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 23, 2026, 17:11 IST
UP Board Result: काशी के सूर्यदीप ने जिले में 10वीं में किया टॉप, 12वीं में साक्षी ने मारी बाजी; खिले चेहरे #CityStates #Varanasi #UpBoardResult #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar
