UP Board Result: जालौन में तनु खरे ने इंटर में मारी बाजी, 91.8 प्रतिशत अंक लाकर बनीं जिला टॉपर
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में एमएलबी इंटर कॉलेज की छात्रा तनु खरे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में पहला स्थान हासिल किया है। तनु ने 500 में से 459 अंक प्राप्त कर 91.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। तनु के पिता अरविंद खरे, जो स्वयं शिक्षक हैं, बेटी की इस सफलता से गदगद् हैं, वहीं भाई प्रियांशु की खुशी का भी ठिकाना नहीं है। तनु ने बताया कि उनका सपना इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाना है। इसके लिए उन्होंने पूरी लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई की। तैयारी के दौरान उन्होंने मोबाइल का उपयोग केवल पढ़ाई से जुड़ी आवश्यक जानकारी के लिए ही किया। उन्होंने सभी विषयों पर समान रूप से ध्यान दिया और जिन विषयों में रुचि कम थी, उन्हें छोड़ने के बजाय अधिक समय देकर समझने की कोशिश की। किसी भी समस्या पर उन्होंने शिक्षकों से मार्गदर्शन लिया। तनु का कहना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, निरंतर सीखना और मेहनत ही सफलता की कुंजी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 23, 2026, 18:30 IST
UP Board Result: जालौन में तनु खरे ने इंटर में मारी बाजी, 91.8 प्रतिशत अंक लाकर बनीं जिला टॉपर #CityStates #Jalaun #Kanpur #UttarPradesh #Farrukhabad #UpBoardResult2026 #UpBoard10thResult #UpBoard12thResult #Upmsp10thResult #UpBoard10th12thResult #2026UpBoardResult #SubahSamachar
