UP: बागपत में टेंट व्यापारी और उनके बेटे की गोलियां मारकर हत्या, बदमाश और एक राहगीर को भी लगी गोली
Double murder in Baghpat: बड़ौत शहर के बस अड्डे पर मंगलवार शाम पुरानी रंजिश में कुख्यात बदमाश वरुण लुहारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर टेंट व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। एक गोली लगने से राहगीर रोहित निवासी पट्टी चौधरान भी घायल हो गया। व्यापारी की फायरिंग में गोली लगने से बदमाश वरुण लुहारी भी घायल हो गया। दोहरे हत्याकांड से गुस्साए व्यापारियों ने बड़ौत का बाजार बंद करते हुए दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 09, 2026, 18:08 IST
UP: बागपत में टेंट व्यापारी और उनके बेटे की गोलियां मारकर हत्या, बदमाश और एक राहगीर को भी लगी गोली #CityStates #Baghpat #Bijnor #Meerut #Muzaffarnagar #Saharanpur #Shamli #UttarPradesh #UpNews #HindiNews #CrimeNews #BreakingNews #Murder #Hatya #BusinessmanAndHisSonShotDeadInBaghpat #AMiscreantAndAPasserbyAlsoHitByBullets. #SubahSamachar
