UP: 50 सेकेंड में कारोबारी की हत्या, सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद; मर्डर का सामने आया पूर्वांचल कनेक्शन
रियल एस्टेट कारोबारी संदीप की हत्या साजिश के तहत की गई है। बदमाश पहले से घात लगाकर संदीप का इंतजार कर रहे थे। संदीप जैसे ही गाड़ी से उतरे एक बदमाश उनके करीब पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के जरिये बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही है। छानबीन में सामने आया है कि पूरी वारदात को 50 सेकंड के भीतर अंजाम दिया गया। फुटेज में दिख रहा है कि संदीप के पहुंचते ही एक हमलावर गोलियां चलाता है, जबकि उसका साथी बाइक स्टार्ट कर हेलमेट पहने बैठा रहा। पुलिस को पता चला है कि संदीप चार-पांच वर्ष से जमीन का कारोबार कर रहे थे। इस दौरान उनका कुछ लोगों से विवाद भी हुआ था। पुलिस परिजनों से जानकारी जुटा रही है। संदीप के परिवार में पत्नी प्रीति, बेटा सार्थक और बेटी सिवी हैं। एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार के मुताबिक, संदीप के परिजनों ने बताया है कि पिछले तीन-चार माह से उनका जमीन व रुपये को लेकर कुछ लोगों से तनाव चल रहा था। रंजिश के एंगल पर भी जांच की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 15:48 IST
UP: 50 सेकेंड में कारोबारी की हत्या, सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद; मर्डर का सामने आया पूर्वांचल कनेक्शन #CityStates #Lucknow #RealEstateMurder #LucknowCrime #CctvFootage #ContractKilling #PropertyDealerShot #UttarPradeshNews #PoliceInvestigation #SubahSamachar
