यूपी: सीएम योगी बोले- पहले डर से कोई निवेश नहीं करता था, सपा सरकार में नीचे से तीसरे नंबर पर था प्रदेश
सीएम योगी ने कहा, स्थानीय स्तर पर भी रोजगार का सृजन होना चाहिए, जिस राज्य के पास एमएसएमई का नेटवर्क होगा, वह राज्य औद्योगिक निवेश को करने में सफल हो सकता है। 2017 से पहले संभावनाएं थी, लेकिन आप लोगों की सरकार के भय के नाते कोई निवेश करने को तैयार नहीं था। 2018 में हमने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की शुरुआत की। आज हमारे यहां 96 लाख एमएसएमई यूनिट है। जिसका भी रजिस्ट्रेशन हुआ है, उन्हें राज्य सरकार 5 लाख रुपए का बीमा दे रही है। लोगों का विश्वास बढ़ा है। अब तक प्रदेश में 1.10 लाख युवाओं को सीएम ऋण योजना से ब्याज मुक्त और गारंटी मुक्त लोन दिया। मैं तो मंत्री जी से कहूंगा कि उन लोगों की ट्रेनिंग दी जाए। हम तो बस इतना चाहते हैं कि वह ट्रेनिंग हासिल करके अच्छा करें और फिर मूल धन वापस कर दें। पहली बार उत्तर प्रदेश ने अपना आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया। वित्त मंत्री ने हमसे कहा कि करना चाहिए कि नहीं, हमने कहा कि अगर हमने काम किया है तो प्रस्तुत करना ही चाहिए। और हमने इसे प्रस्तुत किया। सरकार द्वारा निरंतर किए जाने वाले प्रयास के चलते यह सब संभव हो पाया। सपा सरकार में नीचे से तीसरे नंबर पर था यूपी सीएम ने आगे कहा कि 2016-17 में यूपी देश के अंदर नीचे से तीसरे नंबर पर था। आज डबल इंजन की सरकार ने बॉटम थ्री से टॉप थ्री राज्यों तक पहुंचाया है। आज परसेप्सन बदला है। कुछ जनपद ऐसे थे, जिनका नाम सुनकर लोग उसे होटल में कमरे नहीं देते थे। यूपी अब वन ट्रिलियन की इकोनॉमी बनेगा। बड़ा कार्य करने के लिए बड़ा लक्ष्य रखा जाता है। फिर, उसी हिसाब से परिश्रम किया जाता है। जब किसानों का कर्ज माफ करने के लिए सोचा तब भी पैसे की समस्या आई। लेकिन, हमने योजना बनाई और अपने बजट से 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। कांग्रेस ने पूरी दुनिया में भारत को बदनाम किया सीएम ने दिल्ली के भारत मंडपम ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा, भारत की तरफ दुनिया देख रही। भारत मंडपम के AI समिट में 100 से ज्यादा देशों के लोग आए। कांग्रेस के युवा संगठन ने शर्मनाक काम किया। पूरी दुनिया में भारत की छवि को खराब करने का काम किया है। इसकी निंदा होनी चाहिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 12:40 IST
यूपी: सीएम योगी बोले- पहले डर से कोई निवेश नहीं करता था, सपा सरकार में नीचे से तीसरे नंबर पर था प्रदेश #CityStates #Lucknow #UpAssemblyBudgetSession #YogiAdityanathSpeech #LastDayOfBudgetSession #CmYogiStatement #ShivpalYadavRemark #MataPrasadPandey #UttarPradeshPolitics #YogiInAssembly #BudgetSessionDebate #UpVidhanSabhaNews #SubahSamachar
