यूपी: सीएम योगी ने बताई मोबाइल से माइक्रोचिप तक की यात्रा; बोले- प्रदेश तकनीक का बाजार नहीं, निर्माता बन रहा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट के जरिए प्रदेशवासियों को उत्तर प्रदेश की 2017 के बाद की विकास यात्रा से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश तकनीक का केवल बाजार नहीं, बल्कि उसका निर्माता बन रहा है। मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रदेश से ज्यादा परिवार और निवेशक से ज्यादा अपराधियों की चिंता हो, तो भविष्य की तकनीक के लिए बेहतर माहौल कैसे तैयार हो सकता है। मोबाइल से माइक्रोचिप तक पहुंची विकास यात्रा मुख्यमंत्री के मुताबिक, पिछले साढ़े नौ वर्षों में देश में बनने वाले मोबाइल फोन में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी करीब 60 प्रतिशत और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट के उत्पादन में करीब 55 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जेवर में 3,706 करोड़ रुपये की लागत से एचसीएल-फॉक्सकॉन की चिप इकाई स्थापित की जा रही है। इसके अलावा प्रदेश में 644 मेगावाट क्षमता के डेटा सेंटर के प्रस्ताव आए हैं और 24 हजार से अधिक स्टार्टअप तथा आठ यूनिकॉर्न हैं। योगी ने कहा कि यह यात्रा मोबाइल से मॉड्यूल और मॉड्यूल से माइक्रोचिप तक पहुंच रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन बढ़ने के साथ डेटा सेंटर की जरूरत बढ़ी और अब प्रदेश डेटा सेंटर से एआई सिटी तक डिजिटल अर्थव्यवस्था का आधार तैयार कर रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 06, 2026, 07:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: सीएम योगी ने बताई मोबाइल से माइक्रोचिप तक की यात्रा; बोले- प्रदेश तकनीक का बाजार नहीं, निर्माता बन रहा #CityStates #Lucknow #UpTechnology #YogiAdityanath #DigitalEconomy #Semiconductor #AiCity #StartupEcosystem #ElectronicsManufacturing #SubahSamachar