यूपी: लखनऊ में बनी देश की पहली नौसेना शौर्य वाटिका, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ सीएम रहे मौजूद
राजधानी को देश की पहली नौसेना शौर्य वाटिका की सौगात मिली। गोमतीनगर विस्तार में 19 करोड़ की लागत से दो एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित इस वाटिका का शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि वाटिका युवाओं को जीवन में चुनौतियों से जूझने की प्रेरणा देगी। यहां आने वालों को भारतीय नौसेना के बारे में जानकारी मिलेगी। हमारे सैनिक किन सम-विषम परिस्थितियों में कार्य करते हैं, यह भी जानने का अवसर मिलेगा। बड़ी सोच से सकारात्मक परिणाम : योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नौसेना का लक्ष्य उसकी विराट सोच का प्रतीक है। आकाश की ऊंचाइयां छूने के लिए बड़ी सोच चाहिए। जब सोच बड़ी होती है तो सकारात्मक परिणाम आता है, जो युवाओं को नई प्रेरणा प्रदान करता है। वाटिका एक जीवंत प्रेरणा: राजनाथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नौसेना शौर्य वाटिका केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि एक जीवंत प्रेरणा केंद्र है। यह आने वाली पीढ़ियों को बताएगी कि देश की स्वतंत्रता और सुरक्षा की वास्तविक कीमत क्या होती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 03:32 IST
यूपी: लखनऊ में बनी देश की पहली नौसेना शौर्य वाटिका, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ सीएम रहे मौजूद #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #NavalShauryaVatika #YogiAdityanath #DefenseMinisterRajnathSingh #SubahSamachar
