यूपी: विदा हुआ अर्नब चक्रवात, अब दो से चार डिग्री तक गिरेगा पारा, सुबह कई जिलों में छा सकता कोहरा; जानें अपडेट

उत्तर प्रदेश में चक्रवात अर्नब का असर अब लगभग खत्म हो गया है। रविवार को विंध्य क्षेत्र को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों से मौसम साफ हो गया। इसके साथ ही अब दिन में धूप तेज होने और तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू होगा। हालांकि रातें पहले के मुकाबले ठंडी होंगी। सुबह के समय कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा भी छा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से सोनभद्र और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। अगले तीन दिनों में दिन के तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। वहीं रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 15:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: विदा हुआ अर्नब चक्रवात, अब दो से चार डिग्री तक गिरेगा पारा, सुबह कई जिलों में छा सकता कोहरा; जानें अपडेट #CityStates #Lucknow #UpWeatherUpdate #CycloneArnab #TemperatureDrop #UttarPradeshWeather #DenseFog #RainfallUpdate #WinterForecast #SubahSamachar