यूपी: ट्रेनों में खत्म होगा गंदे कंबल मिलने का दौरा, लंबी दूरी की ट्रेनों में मिलेंगे साफ और खुशबूदार बेडरोल

लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अब साफ और खुशबूदार बेडरोल मिलेंगे। रेलवे ने नई व्यवस्था लागू करते हुए अब केवल प्रारंभिक स्टेशन से ही नहीं, बल्कि अंतिम स्टेशन पर भी लिनेन लोड करने का फैसला किया है। इससे वापसी यात्रा में इस्तेमाल किए गए बेडरोल दोबारा यात्रियों को नहीं दिए जाएंगे। अब तक शिकायत रहती थी कि ट्रेनों में एक ही बार लोड किया गया बेडरोल पूरी यात्रा और वापसी में भी उपयोग में आ जाता था, जिससे गंदगी और दुर्गंध की समस्या होती थी। इस परेशानी को दूर करने के लिए रेलवे ने पहले चरण में देशभर की 42 ट्रेनों में यह सुविधा शुरू की है। इनमें पूर्वोत्तर रेलवे से गुजरने वाली दस ट्रेनें भी शामिल हैं, जिनमें आसनसोल-गोंडा, लखनऊ-चंडीगढ़, जयनगर-नई दिल्ली समेत प्रमुख गाड़ियां हैं। रेलवे के इस कदम से यात्रियों को स्वच्छ और बेहतर सफर अनुभव मिलेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 07, 2026, 09:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: ट्रेनों में खत्म होगा गंदे कंबल मिलने का दौरा, लंबी दूरी की ट्रेनों में मिलेंगे साफ और खुशबूदार बेडरोल #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #BedrollsInTrains #TicketsInUpTrains #FacilitiesWillBeIncreasedInTrains #SubahSamachar