यूपी चुनाव: हर क्षेत्र के लिए अलग रणनीति, नई बूथ प्रबंधन योजना; नवंबर में शाह तैयार करेंगे चुनावी चक्रव्यूह
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक का मंत्र तलाशने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नवंबर में सभी छह क्षेत्रों का दौरा करेंगे। जीत सुनिश्चित करने के लिए उनकी योजना बूथों का नए सिरे से प्रबंधन करने और सामाजिक संरचना को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग-अलग चुनावी रणनीति बनाने की है। शाह की क्षेत्रों के माध्यम से सियासी नब्ज टटोलने की शुरुआत अवध से हो सकती है। उनका 30 और 31 अक्तूबर को लखनऊ दौरा पहले से ही तय है। सूत्रों के मुताबिक, अब तक पंजाब के गुणा गणित में उलझे शाह ने इस सूबे की रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है। वहां अकाली दल-भाजपा के गठबंधन की नींव रखने के साथ ही मुद्दे तय किए जा चुके हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 15:22 IST
यूपी चुनाव: हर क्षेत्र के लिए अलग रणनीति, नई बूथ प्रबंधन योजना; नवंबर में शाह तैयार करेंगे चुनावी चक्रव्यूह #CityStates #Election #UttarPradesh #AssemblyElection2027 #UttarPradeshAssemblyElection2027 #SubahSamachar
