यूपी में महताब का एनकाउंटर: कार्बाइन का मतलब 'मोटा माल', पिस्टल यानी 'जेब खाली', तस्करी का था कोड वर्ड; खुलासा
मुकीम काला गिरोह के 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश महताब के शामली में पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में पता चला है कि वेस्ट यूपी, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड के अपराधी दिल्ली से हथियार खरीदने के बजाय नेपाल, महाराष्ट्र और बंगलूरू के जरिए कार्बाइन, 9- एमएम पिस्टल समेत आधुनिक हथियार मंगाते रहे हैं। पुलिस को महताब के साथी पानीपत के शाहरूख के उस व्हाट्सएप ग्रुप की जानकारी मिली है, जिस पर हथियारों की खरीद-फरोख्त और सप्लाई की डील होती रही है। जांच में पता चला है कि 50 हजार से एक लाख रुपये तक में अत्याधुनिक हथियार उपलब्ध कराए जा रहे थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 10:23 IST
यूपी में महताब का एनकाउंटर: कार्बाइन का मतलब 'मोटा माल', पिस्टल यानी 'जेब खाली', तस्करी का था कोड वर्ड; खुलासा #CityStates #Meerut #Shamli #UttarPradesh #UpEncounter #SubahSamachar
