UP: रायबरेली में महिला सभासद और उसके परिवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गुस्साए सभासदों ने थाने का घेरा
सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा करने की शिकायत पर दबंगों ने मंगलवार को महिला सभासद और उसके परिवार के सदस्यों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें महिला सभासद सुनीता पाल और उसके देवर को चोटें आई। गंभीर रूप से घायल देवर को एम्स रेफर किया गया है। घटना से नाराज सभासदों ने मिल एरिया थाने का घेराव कर हंगामा किया। मामले में 17 हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। धौरहरा मोहल्ले की सभासद सुनीता पाल के मुताबिक, सरकारी तालाब पर मोहल्ले के रहने वाले संतोष कुमार ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत नगर पालिका में की थी। बीती छह जून को संतोष समेत अन्य लोगों ने उनकी पिटाई की थी। थाने की पुलिस से लेकर पुलिस अफसरों तक मामले की शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। मंगलवार सुबह दबंगों ने एक राय होकर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। इस दौरान लाठी-डंडे से मुझे व परिवार के लोगों को पीटा गया। इसमें उन्हें व उनके देवर सुनील पाल (32) घायल हुए। देवर को कान, सिर पर गंभीर चोटें आई, जिन्हें जिला अस्पताल से एम्स रेफर किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 09, 2026, 16:24 IST
UP: रायबरेली में महिला सभासद और उसके परिवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गुस्साए सभासदों ने थाने का घेरा #CityStates #Raebareli #RaebareliNews #WomanCouncillor #AssaultCase #LandDispute #IllegalEncroachment #PoliceComplaint #LocalProtest #SubahSamachar
