UP: बागपत में लांस नायक की दूसरी शादी रुकवाने पहुंची पहली पत्नी, हाईकोर्ट के आदेश पर मचा हंगामा

बागपत जनपद में बिनौली क्षेत्र के शाहपुर बाणगंगा गांव में सेना के एक लांस नायक की दूसरी शादी की तैयारियों के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब उनकी पहली पत्नी हाईकोर्ट का आदेश लेकर मौके पर पहुंच गई। महिला का दावा है कि न्यायालय ने अपील लंबित रहने तक दोनों पक्षों के दोबारा विवाह करने पर रोक लगा रखी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की। हाईकोर्ट का आदेश दिखाकर रुकवाई शादी की रस्में जानकारी के अनुसार, सेना में लांस नायक अक्षय की बारात सोमवार को हरियाणा के सोनीपत जिले के दातौली गांव जानी थी। रविवार को शादी की रस्में चल रही थीं, तभी उनकी पहली पत्नी स्वीटी अपने परिजनों और पुलिस के साथ पहुंच गईं। उन्होंने हाईकोर्ट के स्थगन आदेश की प्रति पुलिस को दिखाते हुए दूसरी शादी रुकवाने की मांग की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और हाथापाई भी हुई। महिला ने वाहन का शीशा तोड़ने का भी आरोप लगाया और गन्नौर थाने में शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़ें:Merut:मेजर पति, सास-ससुर पर दहेज उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न और हत्या की साजिश का मुकदमा दर्ज

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 10:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: बागपत में लांस नायक की दूसरी शादी रुकवाने पहुंची पहली पत्नी, हाईकोर्ट के आदेश पर मचा हंगामा #CityStates #Baghpat #बागपतसमाचार #लांसनायक #दूसरीशादी #पहलीपत्नी #हाईकोर्टआदेश #शाहपुरबाणगंगा #तलाकविवाद #शादीविवाद #पुलिस #सीओबिनौली #SubahSamachar